कमिश्नरी घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का आह्वान
भीमताल : नैनीताल कमिश्नरी घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भीमताल स्थित मिनी स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया। इसमें आगामी 21 अक्टूबर को नैनीताल में आयोजित होने वाले घेराव कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को दिए गए लक्ष्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, और अन्य फ्रंटल संगठनों के कार्यों की अलग-अलग चर्चा की गई और उन्हें जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
कार्यकर्ताओं से 21 अक्टूबर को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। तय हुआ कि सभी कार्यकर्ता 21 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे मल्लीताल मिनी स्टेडियम से नैनीताल के लिए काफिले के रूप में रवाना होंगे।बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. डाला कोटी, वर्तमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह, जिला युवा उपाध्यक्ष नीरज कुमार, युवा विधानसभा अध्यक्ष सूरज मेहरा, एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष नालिया, जिला महिला महामंत्री आशा आर्य, निर्मला आर्य, रीना आर्य सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
