कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर पहुंचा दूसरा दल

भीमताल। कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल शुक्रवार को भीमताल वापस पहुंचा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के टूरिस्ट रेस्ट हाउस में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा के दूसरे दल में देश भर के अलग-अलग प्रदेशों के कुल 48 तीर्थयात्री शामिल रहे। जिसमें आंध्र प्रदेश से 3, असम से 1, दिल्ली से 5, गुजरात से 6, झारखंड से 1, कर्नाटका से 6, मध्य-प्रदेश से 2, महाराष्ट्र से 4, पंजाब से 2, राजस्थान से 5, तमिलनाडु से 3, तेलंगाना से 2, उत्तर-प्रदेश से 4 व पश्चिम बंगाल से 4 यात्री रहे। जिसमें महिला 14 एवं पुरुष 34 कुल 48 तीर्थयात्री शामिल रहे।

गाजियाबाद स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से तीर्थ यात्रियों का यह दूसरा दल 8 जुलाई को रवाना हुआ था। यात्री टनकपुर होते हुए 14 जुलाई को कैलाश मानसरोवर पहुंचे थे। यात्रियों ने बीआरओ, आइटीबीपी एवं केएमवीएन के सुविधा व्यवस्थाओं की सराहना की। यात्रा का दूसरा दल 22 जुलाई को कैलाश मानसरोवर से वापस हुआ। चीफ लाइजनिंग अफसर केडी देवल ने तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने में मुख्य भूमिका निभाई। इधर टूरिजम डेवलेपमेंट अधिकारी भगवती लोहानी एवं मैनेजर संजय कुमार मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *