महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

भीमताल। बैंक ऑफ बड़ौदा-आरसेटी, नैनीताल की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 31 दिवसीय नि:शुल्क महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा, जबकि 3 अगस्त 2026 तक आवेदन एवं पंजीकरण किए जा सकेंगे।

आरसेटी केंद्र (हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी) में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए पूरे नैनीताल जिले से 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रहने और भोजन की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 05946-266095, 8477009546 या 9756947425 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *