नैनीताल जिले में ठंड से राहत के इंतजाम तेज

जिलाधिकारी के निर्देश पर अलाव, रैनबसेरों और कंबल वितरण का कार्य जारी

भीमताल : नैनीताल जिले में ठंड, शीतलहर और हिमपात से बचाव के लिए जिलाधिकारी श्रीमती वंदना सिंह के निर्देश पर राहत कार्यों में तेजी लाई गई है। जिले में अलाव जलाने, रैनबसेरों का संचालन और कंबल वितरण के माध्यम से ठंड से प्रभावित लोगों को सहायता दी जा रही है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जिले के 85 स्थानों पर अलाव जलाए गए। राहगीरों और यात्रियों के लिए 9 रैनबसेरे संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 182 बेड की व्यवस्था की गई है। फिलहाल 37 लोग रैनबसेरों में रह रहे हैं।
जिले के निकायों द्वारा अब तक 437 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए हैं। वहीं, इस शीतकालीन सीजन में कुल 1436 अलाव जलाए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी निकायों को बर्फबारी और बारिश के बाद पड़ने वाली शीतलहर के मद्देनजर ठंड से बचाव के सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन के इन प्रयासों से ठंड से प्रभावित लोगों को राहत मिल रही है। जिले के नागरिकों ने इस पहल की सराहना की है और प्रशासन से लगातार इस प्रकार की सुविधाओं को जारी रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *