बाबा केदार ने दिया मुख्यमंत्री को आशीर्वाद: भावना मेहरा

केदारनाथ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री धामी की रणनीति पर जनता की मुहर

भीमताल : केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शिता की सराहना की है। उन्होंने इस जीत को मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और विकास कार्यों पर जनता की स्वीकृति बताया।
भावना मेहरा ने कहा, “मुख्यमंत्री धामी ने महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को उम्मीदवार बनाया। यह उनकी राजनीतिक कौशल और दूरदर्शिता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने स्वयं चुनावी अभियान की कमान संभाली और कांग्रेस के मजबूत गढ़ों को ध्वस्त कर दिया। इसका परिणाम केदारनाथ में अब तक की सबसे बड़ी जीत के रूप में सामने आया।”
महरा ने आगे कहा कि बाबा केदार के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत संभव हो सकी। केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की इस जीत ने प्रदेश में पार्टी की मजबूती को साबित किया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जनता के भरोसे और लोकप्रियता को और अधिक मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *