स्वच्छता के लिए स्कूली बच्चों के साथ आगे आए ग्रामीण

भीमताल। नैनीताल हिल्स ट्रेकिंग एंड बर्ड वाॅचिंग संस्थान और होप फाउंडेशन द्वारा पुराने नौले और धारों का संरक्षण और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को धारी के पोखराड गांव में कलशा नदी में सफाई और ग्रामसभा कॉल में नाले की सफाई की गई। आगर इंटर कॉलेज टांडी पोखराड के प्रधानाचार्य संजय कुमार दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षक भुवन टम्टा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। नैनीताल हिल्स ट्रैकिंग और बर्ड्स वाचिंग संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार और शिक्षक समाजसेवी गौरी शंकर कांडपाल के बताया कि अभियान में स्थानीय युवाओं और विद्यालय के विद्यार्थियों का सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीण को पोस्टर संदेश के माध्यम से नदी और नॉले की साफ सफाई का संदेश दिया गया। स्थानीय युवा विमल बिष्ट और उनके साथियों ने नॉले और नदी को मिलकर सफाई करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *