भीमताल में बदलाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा सरकार की नीतियां, बूथ स्तर पर बनेगी 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम

धारी में आयोजित संगठनात्मक बैठक में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प, जल्द होंगे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन

भीमताल। विधानसभा भीमताल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय धारी में ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंद्र आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि भीमताल की जनता बदलाव के लिए तैयार है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराना होगा।

उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर जल्द बूथ सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और व्यभिचार शिष्टाचार बन चुका है। प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *