भीमताल में स्थानीय उत्पादों को बाजार दिलाने की पहल, महिला स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राज्यमंत्री भावना मेहरा ने पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का किया शुभारंभ, पहाड़ी उत्पादों और हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

भीमताल। महिला सशक्तीकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को भीमताल में पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का शुभारंभ आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भावना मेहरा ने किया। उन्होंने स्टोर की संचालिका अंजू पांडेय को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


भावना मेहरा ने कहा कि स्टोर के माध्यम से पहाड़ की पारंपरिक कृषि उपज, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को एक मंच पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां शुद्ध हल्दी, पहाड़ी शहद, लाल चावल, कीवी स्क्वैश, मडुवे का आटा, पहाड़ी अचार, मिलेट उत्पाद, गहत, पहाड़ी राजमा, अलसी, जख्या, रिंगाल की टोकरियां और हस्तनिर्मित मोमबत्तियां सहित कई स्थानीय उत्पाद उपलब्ध हैं। ये उत्पाद उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान को संरक्षित करने के साथ ही स्थानीय महिलाओं के हुनर और उद्यमशीलता को भी नई पहचान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को साकार करने में ऐसी पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्टोर से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और महिला उद्यमियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला मंत्री प्रकाश भट्ट, मनोज, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता मीनाक्षी भगत, परवीन पटवाल, राधा कुल्याल, भगवती सुयाल, रचना मेहरा, लता पांडेय, चंपा नयाल, प्रेमा सुयाल, हिमानी फुलारा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *