भीमताल। धारी विकासखंड के भटेलिया में आयोजित साइकिल यात्रा का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साइकिल यात्रा जैसे आयोजन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यटन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाना है।
कैड़ा ने कहा कि साइकिल यात्रा से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी मिलता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री देवेंद्र ढेला, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, नितिन राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।