ऑपरेशन सिंदूर नारी शक्ति की वीरता का प्रतीक : भावना मेहरा

भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भीमताल : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। भारी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री भावना मेहरा ने किया। भावना मेहरा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या मानवता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत देश की वीर महिला सैन्य अधिकारियों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह अभियान नारी शक्ति की साहस, समर्पण और शक्ति का प्रतीक बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं न केवल घर और परिवार संभाल रही हैं, बल्कि सीमाओं की रक्षा और देश के दुश्मनों को जवाब देने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रगति जैन, मण्डल अध्यक्ष कमला आर्या, हेमा पढालनी, सभासद शिप्रा जोशी, सुशीला सिंह, पुष्प मेलकानी, मंजू बाला, वर्षा आर्या, नीमा नेगी, दीपशिखा बिष्ट, आशा भट्ट, रश्मि वर्मा, दिव्यांशी कुलयाल, चंद्रा मेर, नंदी बजेठा, कमला शर्मा सहित महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।सभी ने मोमबत्तियां लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *