विधायक से की समस्या हल कराने की मांग
भीमताल । नगर पालिका भीमताल के गोरखपुर, विनायक और ब्लाक रोड क्षेत्र में पानी नहीं आने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गुरुवार को विनायक क्षेत्र के लोगों ने पानी नहीं आने से लोगों को हो रही पेयजल समस्या से अवगत कराया। पूर्व सभासद लवेंद्र रौतेला ने कहा कि पानी नहीं आने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी कोई सामाधान नहीं हो पा रहा है। रौतेला ने विधायक से विनायक क्षेत्र में पेयजल संबंधित समस्या को हल कराने के लिए कहा है। साथ ही गोरखपुर में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। लोगों ने कहा कि विभाग टूटी पाइप लाइन सही नहीं करा पा रहा है। विधायक कैड़ा ने जलसंस्थान के अधिकारियों से कार्यप्रणाली सुधारने के साथ पानी की समस्या हल कराने को कहा है। कैड़ा ने कहा समस्या हल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।