भीमताल के व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
भीमताल । बीते कुछ समय से भीमताल नगर क्षेत्र में बाहर से आकर सामान बेचने वालों को लेकर भीमताल के व्यापारियों में नाराजगी है। गुरुवार को व्यापारियों ने भीमतार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह से बाहरी लोगों की ओर से नगर क्षेत्र में सामान बेचने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी नेता पंकज जोशी ने कहा कि बाहरी लोगों की ओर से सामान बेचे जाने से भीमताल के व्यापारियों के कारोबार में असर पड़ रहा है। उन्होंने ईओ से ऐसे लोगों को पकड़कर जुर्माना लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, नितिन राणा, सतीश लाल वर्मा, प्रवीण पांडे आदि शामिल रहे।