भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि वन विभाग की टीम ने भीमताल के सिलौटी क्षेत्र में वन विभाग ने जिस बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा है।अगर वह बाघ आदमखोर निकला तो सभी अधिकारियो व कर्मचारीयो को मेरे द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।
बता दें की भीमताल के नौकुचियाताल सिलौटी इलाके में हाल ही में जंगल में चारा लेने गई 55 वर्षीय महिला पर वन्यजीव ने हमला कर अपना निवाला बना लिया था ।जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए विधायक कैड़ा ने वन विभाग से इलाके में पिंजरे लगाए और गश्त कर बाघ को पकड़ने को कहा था।
वन विभाग की टीम ने बुधवार की रात में बाघ को ट्रैंकुलाइजर कर सुरक्षित तरीके से पिंजरे में बंद कर लिया। पकड़े गए बाघ को अब रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।