भीमताल: भाजपा प्रत्याशी कमला आर्य ने मंगलवार को वार्ड नंबर 4, नौकुचीयताल में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों से मुलाकात कर भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। कमला आर्य ने लोगों को आश्वासन दिया कि भाजपा क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।कमला आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा जनता के हितों को प्राथमिकता देती है और आगे भी विकास कार्यों को गति देने का काम करेगी। कमला आर्य के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस मौके पर पुष्कर महरा,मनोज भट्ट, पंकज जोशी, नितेश बिष्ट, अखिलेश सेमवाल, अनिल चनौतिया , गौतम मटियाली समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।