ऑयल फैक्ट्री में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान

भीमताल के सिडकुल में ऑयल फैक्ट्री पर लगी आग

कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

भीमताल। भीमताल के सिडकुल में शनिवार को एक ऑयल फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में काम कर रहे चार कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान। आग से फैक्ट्री को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर नियमों की अनदेखी कर बिना सुरक्षा उपकरणों के लोगों को जान खतरे में पड़ गई थी। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड के वाहन से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन वाहन छोटा होने से पानी खत्म हो गया। स्थानीय लोगों के निजी टैंकर की मदद से फायर बिग्रेड के वाहन में पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में जब आग बुझ गई तब नैनीताल से फायर बिग्रेड के दो बड़े वाहन मौके पर पहुंचे। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिला। लोगों ने कहा फैक्ट्री के पास आग बुझाने के लिए कोई उपकरण नहीं थे। साथ ही फैक्ट्री का ऑयल नाले में छोड़ा जा रहा था। इससे बाहर से भी आग लग गई। लोगों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री को प्रदूषण बोर्ड की ओर से बंद करने के आदेश दिए गए थे। फैक्ट्री के मैनेजर मोहित शर्मा ने कहा कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। शर्मा ने कहा कि फैक्ट्री के पास आग बुझाने के दो फायर सिलेंडर थे। कर्मचारियों ने आग भी बुझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री पर लगातार काम चल रहा था। फैक्ट्री को प्रदूषण बोर्ड की ओर से फैक्ट्री बंद करने के कोई आदेश नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में प्लास्टिक से तारपीन का तेल बनाया जाता था। फैक्ट्री का नाम हैक शॉप इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड है। नैनीताल एसडीम प्रमोद कुमार ने कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। मामले की जांच हर स्तर से की जा रही है। प्रदूषण बोर्ड से भी वार्ता कर जानकारी ली जाएगी और फायर का लाइसेंस भी मांगा है। कमियां मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *