भीमताल में कांग्रेस प्रत्याशी सीमा टम्टा को जनता का अपार समर्थन

भीमताल : नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी सीमा टम्टा के समर्थन में आयोजित चुनाव प्रचार अभियान में जनता का अपार समर्थन मिला। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।इस दौरान सीमा टम्टा ने जनता को कांग्रेस के विकास कार्यों और अपने विजन से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, महिलाओं की उन्नति और युवाओं के रोजगार के लिए वह लगातार कार्य करेंगी। जनता की भीड़ और समर्थन ने प्रचार अभियान को नई ऊर्जा दी। प्रचार अभियान में नगर अध्यक्ष डीके डाला कोटी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चुनौतिया, राकेश बृजवासी, गोपाल दत्त पलाड़िया, विक्रम सिंह जीना, निर्मला आर्य, हेमा पर्गाई, सतीश कुमार टम्टा, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, बिपिन सनवाल, रीना आर्य, मंजू आर्य, सौरभ रौतेला, गुंजन रौतेला, खिमराम आर्य व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *