भीमताल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

संगठन महामंत्री अजय कुमार ने किया मार्गदर्शन

भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 की तैयारियों को लेकर भीमताल और नैनीताल विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा, ब्लॉक एवं जिला पंचायत वार्ड प्रभारियों तथा मण्डल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी नैनीताल राजेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या और भीमताल विधायक राम सिंह कैडा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठनात्मक तैयारी और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *