भीमताल : ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन गुरुवार को भीमताल के मिनी स्टेडियम में धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीतेश बिष्ट और विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष कमला आर्य, सभासद सुनीता पांडेय उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि नीतेश बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण है प्रयास और सीख है।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।इस मौक़े पर सभासद आशा उप्रेती, खंड शिक्षा अधिकारी केंना चौहान, और गुरूजी अजय कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।