भवाली में सांसद के साथ धूमधाम से मनाया इगास पर्व

भवाली : उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए भवाली में मंगलवार को इगास (बूढ़ी दीपावली) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत की और पारंपरिक खेल भेलो खेलकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
सांसद अजय भट्ट ने कार्यक्रम में सभी को इगास पर्व की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह त्यौहार उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित इगास कार्यक्रम में शामिल होकर उत्तराखंडवासियों को शुभकामनाएँ दीं, जो राज्य के प्रति उनके विशेष लगाव को दर्शाता है।”
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, और मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेती सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस मौके पर पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद, कपिल प्रकाश आर्या, गोपाल सिंह रावत, शिवांशु जोशी, दया किशन पोखरिया, सचिन गुप्ता, अभिषेक मेहरा, तनुजा बगड़वाल, बीना भगत समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पर्व की खासियत यह रही कि भेलो (आग का घेरा घुमाने की परंपरा) के साथ-साथ लोगों ने पारंपरिक गीत और नृत्य के माध्यम से उत्तराखंडी संस्कृति को जीवंत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *