क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन सही करा दो सीडीओ साहब

भीमताल । भीमताल विकास भवन के लेक्स इंटरनेशनल स्कूल स्थित पेयजल लाइन टूटने की वजह से हर दिन हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। इससे लोगों के घरों में सप्लाई होने वाला पानी सड़क से नाले में जा रहा है। भीमेश्वर महादेव सेवा समिति की संस्थापक सुनीता पांडे ने बुधवार को सीडीओ अशोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को सही कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के पास काफी समय से पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है। और ब्लाक रोड, मल्लीताल बाजार, विकास भवन आवास और गौरखपुर चौराहा क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्या को हल नहीं कर रहे हैं। सुनीता ने कहा कि जल्द समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने संबंधित अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *