भीमताल में चेयरमैन ने किया शौचालयों का निरीक्षण
भीमताल । नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने मंगलवार को नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। मल्लीताल बाजार के पास स्थित शौचालय की गंदगी देख नाराजगी जताते हुए चेयरमैन ने ईओ को फटकार लगाकर साफ सफाई कराने को कहा। साथ ही रंग पेंट और लाइट लगाने के भी निदेश दिए। उन्होंने क्षेत्र में साफ सफाई और नालियों को साफ रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सभासद रामपाल गंगोला, शुभम नैनवाल, शिप्रा जोशी, हेमा दुम्का, विमला आर्य शामिल रहे।