सीएम ने वर्चुअल के माध्यम से किया उद्घाटन
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून से नौकुचियाताल के लिए हेली सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही विधायक राम सिंह कैड़ा ने नौकुचियाताल हैलीपैड का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा हेली सेवाओं के संचालन से भीमताल विधानसभा को पर्यटन को नई ऊंचाइया मिलेंगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सहयोग से उड़ान योजना के तहत नौकुचियाताल में हेलीसेवा शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि हेली सेवा से भीमताल और नैनीताल को पर्यटन में बढ़ावा मिलेगा। विधायक कैड़ा ने हेली सेवा के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के हेलिकॉप्टर से आने पर उनका नौकुचियाताल हैलीपेड में स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन सीमा टम्टा, कमला आर्या, अनिल चनौतिया, कमल जोशी, भवाना मेहरा मौजूद रहीं।