भीमताल : होली के पावन पर्व पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसा, संकुल पिंनरो, विकासखंड भीमताल में बच्चों ने रंगों के साथ हर्षोल्लास से होली मनाई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक तरीकों से एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और होली के गीतों पर जमकर आनंद लिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताया और प्रेम व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की सीख दी। बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी होली खेली और सभी ने मिलकर आनंद उठाया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सूखे रंगों से होली खेलने की अपील की। बच्चों ने समूह में होली के लोकगीत गाए और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर त्योहार की शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मनोविकास के लिए आवश्यक होते हैं और इससे उनमें पारंपरिक त्योहारों के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।