नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में चरस की तस्करी

भीमताल पुलिस ने वाहन चालक से 159 ग्राम चरस की बरामद

भीमताल : भीमताल पुलिस ने चैकिंग के दौरान नगर पालिका भीमताल की कूड़ा गाड़ी से 159 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर लिया है।एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष भीमताल विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान UK 04CB 5362 नंबर की भीमताल नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की तलाशी लेने पर वाहन चालक मनोज कुमार से 159 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भीमताल में मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 गुरविंदर कौर,हुकुम सिंह, संजय नेगी,नरेश परिहार आदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *