भीमताल । संकुल पिंनरो स्थित जीपीएस बांसा में छात्रों द्वारा घर में उत्पादित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल विद्यालय में लगाए गए । छात्रों ने शिक्षकों और अभिभावकों को इन उत्पादों की जानकारी देने के साथ-साथ इनकी बिक्री भी की। छात्रों द्वारा स्टाल में अपने-अपने घरों से लाए विभिन्न सब्जियों ,फलों और मसालों को प्रदर्शित किया गया। शिक्षकों ने छात्रों से स्टॉल में लगाए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली तथा उन उत्पादों को खरीदा भी। कार्यक्रम में शिक्षक शंकर नाथ गोस्वामी, दीपक नौगाई सहित कुमकुम शर्मा, घनश्याम कुल्याल भगवती शर्मा ,कमल बृजवासी शामिल रहे।