भीमताल । जिले में चयनित दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना के तहत परीक्षण हुए दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि बीते दिनों में बिन्दुखत्ता, रामनगर और हल्द्वानी शहर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए जाने के लिए परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में कुल 108 दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया था। सीडीओ ने बताया कि शिविरों में चयनित दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण भारत सरकार द्वारा शिविर के माध्यम से 29 नवंबर 2024 को रामपुर रोड स्थित एचएन इंटर कालेज हल्द्वानी और 30 नवंबर को रामनगर के खंड विकास अधिकारी परिसर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे।