भीमताल। राजकीय इंटर कॉलेज नाैकुचियाताल में शुक्रवार को खेल महाकुंभ का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप और दुर्गा दत्त पलडिया ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 17 बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रतिभा आर्य प्रथम, बालक वर्ग अंदर 17 में सुरेंद्र कुमार प्रथम, 200 मीटर दौड़ में राजा प्रथम, बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में भूमिका उप्रेती प्रथम स्थान पर रहे। साथ ही अन्य विद्यार्थियों ने भी जीत हासिल की। प्रतियोगिताओं का संचालन प्रदीप कुमार जोशी ने किया।
