रानीबाग में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

भीमताल : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में शुक्रवार को दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान कलावती थापा ने किया । इस अवसर पर पूर्व बीडीसी सदस्य महेश भंडारी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी, वहीं कार्यक्रम में उपस्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं संयोजक दीपक चौहान ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओ ने भाग लिया, जिनमें दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, और अन्य खेल शामिल हैं।
खेल प्रशिक्षक महेश उपाध्याय ने प्रतियोगिता के नियमों और खेल भावना की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दीप पंत ने किया। आयोजन में व्यवस्थापक राकेश सती के अलावा शिक्षक महेश जोशी, जगदीश, चंद्रशेखर, योगेश्वर, चंद्रपाल, साजिया, निधि मेहरा, नीतू, सोनिया, रीता भट्ट, राजेंद्र मेहरा, गोपाल जलाल और लाल सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *