भीमताल। भीमताल ब्लॉक के बानना इंटर कॉलेज में में शुक्रवार को एमएमयू 3 ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेश जनौटी और भावना यादव ने मासिक धर्म और स्वच्छता पर जानकारी दी। साथ ही संतुलित आहार, खान पान पर ध्यान देना जरूरी है और कहा कि मासिक धर्म में सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल सावधानिक पूर्वक करना चाहिए। ताकि आसपास का वातावरण दूषित ना हो। आयोजित शिविर में 56 किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन, साबुन, बायोडिस्पोजल बैग का वितरण किया। और 84 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाओं का वितरण किया।
