राईका पतलोट ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में मारी बाजी

भीमताल । उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में ओखलकाण्डा विकास खण्ड के राजकीय इंटर कॉलेज, पतलोट ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
यह प्रतियोगिताएं नैनीताल जिले में आयोजित की गईं, जिनमें संस्कृत नाटक, समूहगान, नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण जैसी छह विधाओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पतलोट विद्यालय के छात्रों की सफलता ने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी पी.एल. टम्टा ने विजेता छात्रों को नगद धनराशि, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त सभी छात्र 23-24 नवंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज, पतलोट के छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *