कांग्रेस प्रत्याशी टम्टा ने वार्ड नंबर 1 में किया चुनाव प्रचार

भीमताल : कांग्रेस प्रत्याशी सीमा टम्टा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत वार्ड नंबर 1, खुटानी गोरखपुर सौन गांव में जनसंपर्क किया। प्रचार अभियान में क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपना समर्थन देने का भरोसा जताया। चुनाव प्रचार के दौरान श्रीमती टम्टा ने जनता से संवाद करते हुए विकास और क्षेत्र की बेहतरी के लिए कांग्रेस पार्टी की नीतियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा और हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डी.के. डाला कोटी, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया, राकेश बृजवासी, गोपाल दत्त पलाडिया, सतीश कुमार टम्टा, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, बिपिन सनवाल, निर्मला आर्य, गीता देवी, भूपेंद्र कनौजिया, हेम कुमार, पवन कुमार, हीरालाल, रमेश बृजवासी, संजय जोशी, जीवन पलाडिया, जगदीश पांडे, कमल बृजवासी, मंजू देवी, कमला आर्य, सरिता रानी, जगदीश बोरा, ललित मेहरा, उमेश चंद्र बृजवासी और दानिश खान सहित अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *