भीमताल । भीमताल से कांग्रेस की निर्वाचित पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने सोमवार को सभासदों के साथ नगर क्षेत्र में विजय जुलूस यात्रा निकाली। सीमा ने विजय यात्रा के माध्यम से लोगों को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद किया। सीमा ने कहा कि भीमताल में पेयजल, सीवर की समस्या के साथ पार्किंग का निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही प्राधिकरण को सरल बनाने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में जनता दरबार लगाकर समस्याएं भी हल की जाएंगी। रैली में सभासद रामपाल सिंह गंगोला, विमला आर्या, दीपक कुमार, हेमा दुम्का, शुभम नैनवाल ने भी मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान डीके डालाकोटी, देवेंद्र सिंह चनौतिया, देवेंद्र फर्त्याल, विक्की जीना, राकेश बृजवासी, नीरज कुमार, विपिन सनवाल, गोपाल दत्त पलड़िया, सतीश वर्मा, सतीश टम्टा, भूपेंद्र कनौजिया मौजूद रहे।