नौकुचियाताल में पर्यटकों की सुविधा के लिए जीटी का निर्माण

भीमताल। नौकुचियाताल के कमलताल बोट स्टैंड में पर्यटकों की सुविधा एवं नावों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा जिला योजना के अंतर्गत जीटी का निर्माण कराया गया है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने फीता काटकर जीटी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अनिल चनौतिया ने पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीटी के निर्माण से पर्यटकों को बोट में चढ़ने-उतरने में सुविधा मिलेगी तथा बोट संचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। कार्यक्रम के दौरान बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारी, नाव चालक एवं नाव स्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
———————————————————

“नाविकों व पर्यटकों की सुविधा और बोट को व्यवस्थित रखने के लिए जीटी लगाया गया है और स्थानीय लोगो द्वारा नौकुचियाताल हर की पैड़ी में भी जीटी लगाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।”
— अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी, नैनीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *