भीमताल। धानाचूली से लगे जंगल में शुक्रवार की सुबह जंगल में घास लेने गई महिलाओं को एक युवक का शव दिखाया दिया। महिलाओं ने शव दिखने की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण की ओर से मुक्तेश्वर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। भवाली सीओ सुमित पांडे ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को लेकर जानकारी ली। सीओ ने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हल्द्वानी से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है उन्होंने अपनी जानकारी ली है। सीओ ने कहा कि पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल अभी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस हर मामले की जांच कर रही है।