बीडीसी बैठक के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

भूगड़ा पेयजल लिफ्ट योजना की डीपीआर 10 साल से शासन में लंबित, 15 दिन में स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन

भीमताल। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लंबे समय से लंबित जनहित की मांगों को लेकर बुधवार को बीडीसी बैठक के दौरान कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय युवाओं ने बीडीसी सभागार के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम धारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से उनकी समस्याएं जानीं। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने एसडीएम को दो ज्ञापन सौंपे। पहला ज्ञापन राज्यपाल को एसडीएम के माध्यम से भेजा गया। इसमें देवनगर-पलड़ा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित भूगड़ा पेयजल लिफ्ट योजना के निर्माण की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि योजना की डीपीआर पिछले 10 वर्षों से शासन में लंबित है। योजना के निर्माण से पांच ग्राम सभाओं और हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 दिन के भीतर योजना की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा और शासन को योजना के शीघ्र निर्माण की संस्तुति भेजी जाएगी।

15 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

दूसरे ज्ञापन में क्षेत्र की 15 सूत्रीय मांगें रखी गईं। इनमें चांफी से पदमपुरी और धारी तक बदहाल सड़क का सुधारीकरण, बबियाड़ में गैराखाड़ से कैलाशद्वार सड़क का पुनर्निर्माण कर सीमलिया-साननी सड़क से जोड़ना तथा बबियाड़-टपूवा-दुदुली मोटर मार्ग का सुधारीकरण शामिल है।

इसके अलावा वीरसिंग्या, अमदौ, बागा और सुनपतला मोटर मार्गों के निर्माण की मांग भी उठाई गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों को सर्वे और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बबियाड़-टपूवा-दुदुली सड़क का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया गया।

रास्तों की सफाई और बाघ के आतंक का मुद्दा उठाया

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने धारी ब्लॉक के गांवों के पैदल मार्गों में झाड़ियां उग आने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है और वन्यजीवों के छिपने का खतरा बढ़ रहा है। एसडीएम ने वन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *