सर्च अभियान में भी नहीं मिल पाया देवेंद्र

भीमताल के स्यूड़ा निवासी देवेंद्र सिंह 13 सितंबर से लापता

भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा स्यूड़ा के देवेंद्र सिंह सम्मल 13 सितंबर से लापता हैं। लापता देवेंद्र सिंह की खोजबीन में लगी एसडीआरएफ और पुलिस को सोमवार को भी सफलता नहीं मिल पाई। एसडीआरएफ ने गधेरे में देवेंद्र की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया पर सफलता नहीं मिल पाई। मंगलवार को भी खोजबीन की जाएगी। खनस्यूं थानाध्यक्ष रोहिताश सागर ने बताया कि सोमवार सुबह से ही सर्च अभियान शुरू कर दिया गया था। एसडीआरएफ भी लगी हुई है। लेकिन कोई सफलता अभी नहीं मिली पाई है। टीम लगातार प्रयास करते हुए स्थानीय लोगों को भी मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *