विधायक कैड़ा ने हरियाणा में मिष्ठान वितरण कर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

Social Reporting

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा इन दिनों हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उपस्थित हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण करके मनाया। विधायक कैड़ा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को “युवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने सीएम धामी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड उनके नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। कैड़ा ने बताया कि सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर उत्तराखंड के नागरिकों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए हर माह 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का तोहफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *