भीमताल: नौकुचियाताल में सोमवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल संयोजक राहुल जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर और महिला वर्ग में कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।जूनियर वर्ग में अजय राजपूत ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सचिन और रोहन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में आकाश शाह ने प्रथम स्थान हासिल किया, युग द्वितीय और आकाश तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में चित्र ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राखी ने दूसरा और हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के बाद, क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा एक सफाई अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमला आर्य, योगेश रजवार, पुष्कर सिंह मेहरा, प्रदीप पाठक, मंजू जोशी, वीना आर्य, भावना पांडे, मनोज भट्ट, पंकज जोशी, शरद पांडे, योगेश तिवारी, कमलेश रावत, और कार्तिक कर्नाटक समेत कई लोग उपस्थित रहे।
