श्रद्धालु शटल से ही जाएंगे 15 जून को कैंची धाम

एडीएम ने किया भीमताल पार्किंग का निरीक्षण

भीमताल । कैंची धाम में 15 जून को लगने वाले कैंची मेले को लेकर पबुधवार को एडीएम ने भीमताल सिडकुल स्थित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम ने अधिकारियों से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि 15 जून को श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में पहुंचने पर हल्द्वानी-काठगोदाम, भीमताल, भवाली, सेनिटोरियम, कैंची धाम, खैरना में पार्किंग बनाई गई है। इन जगहों से श्रद्धालुओं को रोडवेज बस, केमू बस और टैक्सियों से कैंची धाम भेजा जाएगा। एडीएम ने पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय और बिजली की उचित व्यवस्था करते सफाई बेहतर बनाने को कहा है। आरटीओ गुरुदेव सिंह ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को शटल से भेजा जाएगा। साथ ही शटल वाहनों में कलर बोर्ड लगाए जाएंगे। शटल सेवा के लिए निर्धारित किराया भी तय किया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्र कहा कि मेले में बाहर से भी फोर्स मंगाई गई है। निरीक्षण एआरटीओ नंदन आर्या शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *