25 दिसंबर से तीन जनवरी तक चलेगा सरस मेला

सीडीओ ने सरस मेले को लेकर बैठक की

भीमताल । सीडीओ अशोक कुमार पांडेय ने हल्द्वानी में 25 दिसंबर से तीन जनवरी तक होने वाले प्रस्तावित सरस मेले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने बताया कि सरस मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पांडेय ने कहा कि सरस मेले के लिए 23 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए लोक कलाकारों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति को लेकर तैयारी चल रही है। सीडीओ ने कहा कि मेले में महिला समूहों की ओर से पहाड़ी उत्पादों के स्टाल समेत अन्य विभागों की ओर से भी स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों के लोग भी अपने-अपने स्टाल लगाएंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *