नैनीताल में वाहन चेकिंग अभियान में 15 वाहनों के चालान, जिलाधिकारी ने दी सख्त हिदायत

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिले में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कैंचीधाम के नेतृत्व में परिवहन एवं पुलिस विभाग के साथ संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान क्षेत्र के छड़ा, गरमपानी और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। चालान मुख्य रूप से ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस के वाहन चलाना, बिना फ़र्स्ट एड बॉक्स के वाहन, और बिना हेलमेट जैसी सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण किए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *