भीमताल : पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत हैड़ाखान के किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अत्यधिक बारिश के चलते ग्राम पंचायत हैड़ाखान के तोक भोडिया क्षेत्र में निगलाट नाले के पास एक मकान और एक गौशाला भू-कटाव में बह गए। इसके अलावा, क्षेत्र के किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।ग्राम प्रधान मुन्नी पलडिया ने प्रशासन को घटना की सूचना दी और क्षेत्रीय पटवारी जया बिष्ट और पीडब्ल्यूडी के जेई वेद प्रकाश को मौके पर बुलाकर स्थिति का मुआयना कराया। उन्होंने बताया कि आपदा से हुए नुकसान को लेकर वह जिला अधिकारी और कुमाऊं आयुक्त से मुलाकात करेंगे ताकि प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
इस दौरान जमरानी बांध के अध्यक्ष नवीन पलडिया और अन्य ग्रामीण विद्या सागर, पुरन राम, इंदल राम, पुष्पा देवी, जसुली देवी, तुलसी देवी, रमेश चंद्र, कृष्ण राम, दीप चंद्र और सुभाष चंद्र भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर प्रशासन से जल्द से जल्द सहायता और मुआवजे की मांग की है।
