भीमताल में बारिश से हुआ नुकसान
भीमताल। नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन बिलासपुर नौल में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के चलते सुनील जोशी को मकान टूट गया। मकान टूटने की सूचना पर निर्वतमान सभासद रामपाल सिंह गंगोला मौके पर पहुंचे। गंगोला ने बताया कि बारिश से मकान टूट गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को उनके भाई के वहा शिफ्ट किया है। गंगोला ने कहा कि प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने को कहा है। भीमताल के डांठ मार्ग पर माउंट एलवर्न स्कूल के पास नगर पालिका की ओर से बनाया गया पैदल मार्ग बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। पैदल मार्ग के टूटने से सैलानी और स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी पूरन बृजवासी ने कहा कि पैदल मार्ग के लिए बनाया गया फुटपाथ ध्वस्त होने से खतरा पैदा हो गया है। इससे सैलानी फुटपाथ पर लगी बैंचों पर नहीं बैठ पा रहे हैं। बृजवासी ने ईओ से जल्द सही कराने की मांग की है।
