रंगारंग प्रस्तुतियों संग हरेला मेले का भव्य समापन

राकेश खनवाल के गीतों पर झूमे लोग

भीमताल : रामलीला मैदान, भीमताल में आयोजित ऐतिहासिक हरेला मेले का समापन रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा एवं ईओ उदयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बने लोकप्रिय लोकगायक राकेश खनवाल, जिनके गीतों “देवी भगवती मैय्या”, “हिमुली”, “क्रीम पाउडर” पर दर्शक देर तक झूमते रहे। समूचा पंडाल तालियों और उल्लास से गूंज उठा। अध्यक्ष सीमा टम्टा ने मेले के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि “हरेला केवल पर्व नहीं, हमारी संस्कृति की पहचान है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले वर्षों में मेले को और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। साथ ही नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार मोनू ने किया। समापन अवसर पर रामपाल गंगोला, दीपक आर्य, गुंजन रौतेला, उमेश पाठक, भूपेंद्र कनौजिया, मनोज भट्ट, आशा उप्रेती, आशा आर्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *