हाईकोर्ट न्यायमूर्ति थपलियाल का जिला बार संघ में भव्य स्वागत

नैनीताल : हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल के जिला बार संघ आगमन पर अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने न्यायमूर्ति थपलियाल को अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नए न्यायालयों की स्थापना और जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चेंबर की मांग रखी।
न्यायमूर्ति थपलियाल ने समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए बेहतर कार्य वातावरण और सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जिला जज सुबीर कुमार और बार संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सचिव संजय सुयाल, मनीष मोहन जोशी, कैलाश जोशी, सुशील कुमार शर्मा, भुवन जोशी, दिनेश बिष्ट, दीपक रुबाली, बलवंत थलाल, अनिता जोशी, सरिता बिष्ट समेत अनेक अधिवक्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायपालिका और बार संघ के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और न्यायमूर्ति थपलियाल से इसे सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *