भीमताल। बिरला संस्थान भीमताल में सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अशोक कुमार पांडे और बिरला इंस्टिट्यूट के निदेशक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों से स्कूल और कॉलेज को आमंत्रित कर और उन्हें इस दिवस का महत्व विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा बताया जाए। कार्यक्रम में नैनीताल जिले के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शतरंज, डिबेट, क्विज, पोस्टर निर्माण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वही बिरला संस्थान और ऐ आइ सी टी ई के तहत हाई परफॉर्मेंस कम्प्यूटिंग पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें कार्यशाला में स्पीकर डॉ महेंद्र सिंह ने छात्रों को जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ संदेश त्रिपाठी, डॉ शिल्पी बिष्ट, नीरज सिंह, कौशल भट्ट, नितिन, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।