हरेला पर्व पर हल्द्वानी को मिला पहला वर्टिकल गार्डन

तिकोनिया चौराहे पर हरियाली की नई मिसाल, शहर को सजा नया पर्यावरणीय तोहफा

भीमताल : पर्यावरण संरक्षण और शहरी सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम हल्द्वानी ने हरेला पर्व के अवसर पर एक नई शुरुआत की है। तिकोनिया चौराहे पर शहर का पहला नेचुरल वर्टिकल गार्डन विकसित कर नगर निगम ने हरियाली की ओर बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन और सहयोग से स्थापित इस वर्टिकल गार्डन में ऑर्नामेंटल पौधे और लताएं रोपी गई हैं, जिन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में सजाया गया। यह गार्डन न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ा रहा है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण, वायु शुद्धता और तापमान संतुलन जैसे अहम उद्देश्यों को भी पूरा करेगा। नगर निगम के अनुसार, यह पहल हल्द्वानी को ‘ग्रीन सिटी’ की दिशा में आगे ले जाने की एक प्रभावशाली कोशिश है। आने वाले समय में अन्य प्रमुख स्थलों पर भी ऐसे वर्टिकल गार्डन स्थापित किए जाएंगे।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह केवल सजावटी प्रकल्प नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए पर्यावरणीय जागरूकता का प्रतीक है। हरेला पर्व पर यह ग्रीन गिफ्ट शहरवासियों के लिए एक प्रेरणास्पद संदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *