एच.एन. इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान

सांसद अजय भट्ट ने दी 5 लाख रुपये की सौगात

भीमताल : एच.एन. इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में बुधवार को आयोजित समारोह में वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल-उधमसिंह नगर से लोकसभा सांसद अजय भट्ट रहे। सांसद भट्ट ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, और शिक्षा ही उन्हें सही दिशा देती है। उन्होंने विद्यालय को कम्प्यूटर कक्ष व फर्नीचर हेतु 5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। कार्यक्रम में छात्र हर्ष भट्ट, जिसने उत्तराखंड मैरिट लिस्ट में 24वां स्थान प्राप्त किया, को विद्यालय की ओर से ₹5000 का नकद पुरस्कार प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह नामधारी, मधुकर श्रोत्रिय, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, राजीव जयसवाल, उमेश बिनवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सुखदेव सिंह नामधारी ने भी छात्रों के हित में ₹11,000 की धनराशि प्रदान की।
विद्यालय के प्रबंध संचालक तारा सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी) व प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *