नलदमयंती ताल में वन दरोगाओं को दी जानकारी
भीमताल । भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ वन रेंज की ओर से गुरुवार को भीमताल के नलदमयंती ताल में प्रशिक्षु वन दरोगाओं को वनाग्नि से वनों को बचाने की जानकारी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी ने कहा कि लोगों की जागरूकता से जंगलों में आग नहीं लग पाएगी। तिवारी ने कहा कि वन का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना जंगल के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसके लिए लोगों को वनों को बचाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने प्रशिक्षु वन दरोगाओं को वनों को आग से बचाने की विभिन्न जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षक डीके जोशी, राकेश भट्ट, डॉ. अजय जोशी, गीता कांडपाल, हेमंत कुमार शामिल रहे।