भीमताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में आयोजित चार दिवसीय जिला संदर्भ समूह विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रभारी ललित प्रसाद तिवारी ने किया। जनपद के विभिन्न विकासखंडों के 25 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में विज्ञान की बारीकियों, उच्च दक्षता आधारित और सीखने सिखाने की अवधारणाओं पर चर्चा और विचार विमर्श किया। साथ ही प्रयोगात्मक वीडियो और विज्ञान विषय को रोचक बनाने के लिए नवरी गतिविधियां बनाई गई। कार्यशाला में शोध सर्वे के लिए प्रश्न पत्र का निर्माण किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य ललित प्रसाद तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी डॉ पूरन सिंह, डॉ विमल किशोर, डॉ प्रेम सिंह मेवाड़ी, डॉ आरती जैन, रेखा तिवारी, हरीश बिष्ट, मनोज चौधरी, कविता मेहरा, राजेश जोशी मौजूद रहे।